ब्रजवासियों के भाग आज खुल जायेंगे लिरिक्स भजन को सत्य प्रकाश अधिकारीजीने आवाज़ दु है और इस कृष्ण भजन के बोल को सुभाष बोसजीने लिखे है। ब्रजवासियों के भाग आज खुल जायेंगे श्याम आएंगे गाने मे संगीत कैलाश कुमार श्रीवास्तवजीने दिया है और भजन को अम्बे भक्ति चेनल पर प्रकाशित किया गया है।
तर्ज- मेरी झोपड़ी के भाग ।
ब्रजवासियों के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे,
श्याम आएंगे आएंगे,
श्याम आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे I
कृष्णा जन्मे मथुरा कारागार में,
सोए प्रहरी टूटेंगे ताले द्वार के,
वसुदेव यमुना पार में ले जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे I
लहरें यमुना की तेज उठ आएंगी,
काली घटाएं फिर बूंदें बरसाएंगी,
शेषनाग बन छतरी छा जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे |
अपने लल्ला को वसुदेव लेटाएंगे,
संतान यशोदा की गोद उठाएंगे,
फिर कंस को चकमा दे जाएंगे,
कान्हा आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे .
ब्रजवासियों के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे,
श्याम आएंगे आएंगे,
श्याम आएंगे,
ब्रज वासियो के भाग आज,
खुल जायेंगे श्याम आएंगे
श्री कृष्ण के हिन्दी भजन लिरिक्स
1
2
3
4