राम नाम के हीरे मोती लिरिक्स

राम नाम के हीरे मोती लिरिक्स Ram Naam Ke Heere Moti Lyrics भजन प्रकाश गांधी द्वारा गाया गया है। श्री राम भजन के बोल ट्रेडीशनल है और वीडियो गीत को पावर म्यूज़िक कंपनी द्वारा प्रसिध्ध किया गया है। भगवान राम का नाम ही सुखी जीवन की पूंजी है। सुबह सवेरे इस भजन का गाँ करने से सभी मनोकामना पूर्ण होगी।

Ram Naam Ke Heere Moti Lyrics in Hindi

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली

बोलो राम श्री राम
जय जय राम

दौलत के दीवानों सुन लो,
एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना,
यही पड़ा रह जायेगा
सुन्दर काया मिट्टी होगी,
चर्चा होगी गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

क्यों करता तू तेरी मेरी,
छोड़ दे तू अभिमान को
झूठे धंधे छोड़ दे बन्दे
जप ले हरी के नाम को
जग का मेला दो दिन का है,
अंत में होगी चला चली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

जिन जिन ने यह मोती लुटे,
वह तो माला माल हुए
धन दौलत के बने पुजारी,
आखिर वह कंगाल हुए
चांदी सोने वालो सुन लो,
बात सुनाऊँ खरी खरी
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

दुनिया को तू कब तक पगले,
अपनी कहलायेगा
ईश्वर को तू भूल गया है,
अंत समय पछतायेगा
दो दिन का यह चमन खिला है,
फिर मुरझाये कलि कलि
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली
कृष्ण नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली

बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम
बोलो राम राम राम, बोलो राम राम राम

Shree Ram Super Hits Bhajan

Mahesh Patel
Mahesh Patel
error: Content is protected !!